खड़े होकर दूध क्यों पीते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:50

आखिर क्यों खड़े होकर दूध और बैठकर पानी पीना चाहिए

खड़े होकर पानी क्यों नहीं पीना चाहिए
पानी पीने का भी एक तरीका होता है, चौंकिए मत, यह बिलकुल सच है। अब तक आपने सिर्फ क्या खाएं और कैसे खाएं के बारे में ही सोचा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पानी पीने के सही तरीके के बारे में भी सोचा है। जी हां, ईटिंग हैबिट की तरह पानी पीने का सही तरीका अपनाना भी बेहद जरूरी है। पानी पीते वक्त हम ज्यादा सोचते नहीं हैं। जब हमें प्यास लगती है तब हम पानी के टेम्परेचर यानी कि ठंडा.गरम देखकर उसे झट से पी लेते हैं। घर में बड़े.बूढ़े अकसर ही कहते हैं कि खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन हम उनकी इस हिदायत को हर बार नजरअंदाज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खड़े होकर पानी पीना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।
पेट की बीमारी
खड़े होकर पानी पीने से फूड पाइप के जरिए पानी तेजी से नीचे बह जाता है। इससे पेट के आस पास के अंगों को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से पेट की बीमारी हो सकती है। खड़े होकर पानी पीने से प्यास पूरी तरह बुझ नहीं पाती है। और इसलिए आपको बार बार पानी पीने की इच्छा होती है। बेहतर होगा कि एक जगह बैठकर घूंट घूट पानी पिएं। इससे प्यास बुझ जाती है।
किडनी से जुड़ी समस्या 

खड़े होकर पानी क्यों नहीं पीना चाहिए
किडनी का काम पानी को सही ढंग से छानना होता हैण् जब खड़े होकर पानी पीते हैं तो ये अपना कार्य ठीक तरह से नहीं कर पाती है। कारणवश, पानी सही तरह से छनता नहीं हैण् यूरीन साफ नहीं आता और गंदगी किडनी में ही रुक जाती है। इसके चलते किडनी की समस्या, यूरीन में इंफेक्शन और जलन महसूस होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info